image

मुंबई का होली फैमिली हॉस्पिटल भारत के सर्वश्रेष्ठ हेल्थकेयर ब्रांड्स में सम्मानित

मुंबई, 4 जुलाई, 2026: मुंबई के बांद्रा स्थित होली फैमिली हॉस्पिटल को ईटी एज, द टाइम्स ग्रुप द्वारा "इंडियाज़ बेस्ट हेल्थकेयर ब्रांड्स 2026" का सम्मान मिला । इस सम्मान के बाद अस्पताल ने एक बार फिर यह भरोसा दिलाया की बेहतरीन इलाज के साथ-साथ संवेदनशील, नैतिक और किफायती स्वास्थ्य सेवा प्रदान करेंगे और अपने मिशन पर लगातार काम करता रहेगा।

यह प्रतिष्ठित सम्मान 26 जून को मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में आयोजित एक समारोह में दिया गया। यह पुरस्कार उन अस्पतालों को दिया जाता है जिन्होंने अच्छी स्वास्थ्य सेवाएँ, बेहतर प्रबंधन और दूरदर्शी नेतृत्व के माध्यम से देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।


पुरस्कार के लिए अस्पतालों का चयन उनकी प्रतिष्ठा, इलाज की गुणवत्ता, मरीजों के अनुभव, विकास, वर्षों की सेवा, वार्षिक आय और कर्मचारियों की संख्या जैसे कई मानदंडों के आधार पर किया जाता है ।


अस्पताल की कार्यकारी निदेशक डॉ. सिस्टर बीना ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए खुशी के साथ-साथ आगे और बेहतर काम करने की प्रेरणा भी है।

उन्होंने कहा, "यह सम्मान पाकर हमें बहुत खुशी हुई है। यह कई वर्षों की मेहनत का परिणाम है, जिनमें हमने समाज के हर वर्ग के लोगों को जाति, धर्म और आर्थिक स्थिति न देख कर उन्हें, संवेदनशील और बेहतरीन और किफायती स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई हैं।"


उन्होंने कहा कि भले ही होली फैमिली हॉस्पिटल देश के सबसे बड़े अस्पतालों में शामिल नहीं है, लेकिन उनकी अच्छी चिकित्सा सेवाओं और मरीज-केंद्रित देखभाल के कारण उन्होंने लोगों का भरोसा जीता है, और यह सुनिश्चित किया की वे आगे भी अच्छी सेवा देते रहेंगे।

डॉ. सिस्टर बीना ने बताया कि इस सम्मान के लिए मरीजों की राय और उनके इलाज का अनुभव भी एक महत्वपूर्ण आधार था।

उन्होंने कहा, "हमारे मरीज हम पर भरोसा करते हैं क्योंकि हम उन्हें किफायती, नैतिक, गुणवत्तापूर्ण और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करते हैं।"


उन्होंने बताया कि अस्पताल की पहचान संवेदनशील, नैतिक, गुणवत्तापूर्ण और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने से मिल रही है । अस्पताल को एन ए बी एच और आई एस ओ की मान्यता प्राप्त है। इसके अलावा कई विभागों को विशेष गुणवत्ता प्रमाणपत्र भी मिले हैं।


उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के इस दौर में भी मरीजों के प्रति संवेदनशीलता और मानवीय व्यवहार अस्पताल की सबसे बड़ी पहचान है।

उन्होंने कहा, "हम अपने अस्पताल में आने वाले हर मरीज के साथ सम्मान, गरिमा और अपनापन का व्यवहार करते हैं।"


डॉ. सिस्टर बीना ने बताया कि हाल के वर्षों में अस्पताल ने आधुनिक चिकित्सा उपकरणों, मरीजों की सुरक्षा, बेहतर कार्यप्रणाली और डिजिटल तकनीक को अपनाने में भी महत्वपूर्ण निवेश किया है।

उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। इसलिए अस्पताल भविष्य में भी बेहतर इलाज, मरीजों की सुरक्षा और नई डिजिटल तकनीकों को अपनाने पर विशेष ध्यान देगा।


उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई तकनीकों की भूमिका स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ेगी, लेकिन अस्पताल हमेशा नैतिक मूल्यों, जिम्मेदार संसाधन प्रबंधन और प्रत्येक मरीज के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देगा।


स्वास्थ्य क्षेत्र में बढ़ती व्यावसायिक सोच पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि जहाँ कई अस्पताल मुनाफे पर अधिक ध्यान दे रहे हैं, वहीं होली फैमिली हॉस्पिटल के लिए मरीज सबसे महत्वपूर्ण हैं।


उन्होंने कहा, "हमारे लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता मुनाफा नहीं, बल्कि मरीज हैं। हमारा उद्देश्य गरिमा, सम्मानजनक और उच्च गुणवत्ता वाला इलाज देकर उनका विश्वास जीतना है।"

उन्होंने यह भी बताया कि भारत में अब संक्रामक बीमारियों की जगह हृदय रोग, तंत्रिका संबंधी बीमारियाँ, कैंसर और बुजुर्गों से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएँ तेजी से बढ़ रही हैं।


इन चुनौतियों को देखते हुए अस्पताल आने वाले वर्षों में सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं को और मजबूत करेगा। विशेष रूप से हृदय रोग उपचार के लिए उत्कृष्ट केंद्र स्थापित किए जाएंगे। साथ ही बुजुर्गों की स्वास्थ्य सेवाओं, सामुदायिक वृद्ध देखभाल कार्यक्रमों और घर पर स्वास्थ्य सेवाओं का भी विस्तार किया जाएगा।


यह पुरस्कार अस्पताल की ओर से डॉ. सिस्टर बीना, सिस्टर शीजा (सहायक कार्यकारी निदेशक) और डॉ. रूपा मेपानी (चिकित्सा निदेशक) ने प्राप्त किया। समारोह में देश के कई प्रमुख अस्पतालों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी इ ओ और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।



Continue Reading on Catholic Connect App

Get access to exclusive news articles & more.

© 2026 CATHOLIC CONNECT POWERED BY ATCONLINE LLP