- 08 July, 2026
नई दिल्ली, 7 जुलाई 2026: मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने 5 जुलाई को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (एफ सी आर ए) के लागू होने से राज्य के धार्मिक और समाजसेवी संस्थानों पर पड़ रहे प्रभाव को लेकर अपनी चिंताएँ रखीं।
प्रतिनिधिमंडल में प्रेस्बिटेरियन चर्च ऑफ इंडिया, कैथोलिक चर्च और गारो बैपटिस्ट कन्वेंशन के प्रतिनिधि शामिल थे। उन्होंने उन संस्थानों से जुड़े मुद्दे उठाए जो शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और समाजसेवा के कार्यों के लिए विदेशी सहायता (फॉरेन फंड) पर निर्भर हैं।
मुख्यमंत्री संगमा ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि ऐसे कदम उठाए जाएँ, जिससे इन संस्थानों का काम बिना किसी बाधा के चलता रहे और साथ ही मेघालय के लोगों के हित भी सुरक्षित रहें।
बैठक के बाद संगमा ने कहा,
"प्रतिनिधिमंडल ने केंद्र सरकार से इन संस्थानों के सुचारु संचालन और राज्य के लोगों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। साथ ही, उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह का धैर्यपूर्वक उनकी बातें सुनने के लिए धन्यवाद भी दिया।"
उन्होंने दोहराया कि मेघालय सरकार राज्य के लोगों और संस्थानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
यह बैठक इस बात का संकेत है कि मेघालय में चर्च और विभिन्न सामाजिक संगठनों के बीच एफ सी आर ए के लागू होने और उसके शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सामाजिक कल्याण से जुड़े संस्थानों पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर लगातार चिंता बनी हुई है।
— कैथोलिक कनेक्ट रिपोर्टर
अनुवाद : शिवराज बारा
© 2026 CATHOLIC CONNECT POWERED BY ATCONLINE LLP