- 08 July, 2026
बेंगलुरु, 7 जुलाई 2026: भारत के कैथोलिक समुदाय को समर्पित डिजिटल मंच कैथोलिक कनेक्ट ने वर्ष 2024 में अपनी शुरुआत के केवल दो वर्षों के भीतर 10 लाख से अधिक मासिक न्यूज़ रीड्स का महत्वपूर्ण पड़ाव पार कर लिया है।
मई 2026 में इस मंच पर 14 लाख से अधिक न्यूज़ रीड्स दर्ज किए गए, जो देशभर के कैथोलिकों के बीच इसकी बढ़ती पहुँच और लोकप्रियता को दर्शाते हैं। पाठकों की इस निरंतर वृद्धि से भारत में चर्च समाचारों तथा विश्वास-आधारित डिजिटल सामग्री की बढ़ती मांग स्पष्ट होती है।
कैथोलिक कनेक्ट ने कलीसियाई जीवन से जुड़े समाचारों का व्यापक कवरेज प्रदान करता है। इसमें वेटिकन, कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया, विभिन्न धर्मप्रांतों, पैरिशों, धार्मिक संस्थाओं तथा चर्च आयोगों की गतिविधियों की रिपोर्टिंग शामिल है। इसके अतिरिक्त यह समसामयिक घटनाओं, अल्पसंख्यक अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, कानूनी मामलों तथा कैथोलिक समुदाय से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है।
पिछले दो वर्षों में कैथोलिक कनेक्ट ने ईसाई समुदाय को प्रभावित करने वाले अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत रिपोर्टिंग की है। इनमें ईसाइयों के विरुद्ध हिंसा एवं भेदभाव की घटनाएँ, अल्पसंख्यकों के अधिकार, न्यायालयों के महत्वपूर्ण निर्णय तथा कैथोलिक संस्थाओं से जुड़े प्रमुख घटनाक्रम शामिल हैं। इसके साथ ही इस मंच ने विश्वास, सामाजिक सेवा तथा कैथोलिक विद्यालयों, महाविद्यालयों और स्वास्थ्य संस्थानों को प्राप्त राष्ट्रीय सम्मानों की प्रेरणादायक कहानियों को भी प्रमुखता से प्रकाशित किया है।
इस मंच की सबसे महत्वपूर्ण रिपोर्टों में से एक जबलपुर में कैथोलिक पुरोहितों और तीर्थयात्रियों पर कथित हमले की शुरुआती कवरेज रही। बाद में यह मामला संसद तक पहुँचा, जहाँ विपक्षी सांसदों ने लोकसभा में वॉकआउट कर राष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे को उठाया। कैथोलिक कनेक्ट की कई रिपोर्टों को मुख्यधारा के धर्मनिरपेक्ष मीडिया ने भी प्रकाशित किया, जिसके परिणामस्वरूप अनेक मामलों की आगे जाँच हुई और उन्हें व्यापक राष्ट्रीय कवरेज प्राप्त हुई।
भारत के विविध भाषीय कैथोलिक समुदाय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कैथोलिक कनेक्ट प्रतिदिन अंग्रेज़ी, हिन्दी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में समाचार प्रकाशित करता है, जिससे चर्च से संबंधित समाचार अधिकाधिक लोगों तक उनकी मातृभाषा में पहुँच सकें।
पत्रकारिता के अतिरिक्त यह मंच प्रार्थना और आध्यात्मिक जीवन का भी एक महत्वपूर्ण डिजिटल संसाधन बन गया है। यहाँ प्रतिदिन की पवित्र मिस्सा की धर्मवाचनियाँ, सुसमाचार चिंतन, लिटर्जिकल कैलेंडर, संतों के पर्व-दिवस तथा 200 से अधिक कैथोलिक प्रार्थनाओं का संग्रह उपलब्ध है, जिनमें नोवेना, लिटनी, विभिन्न ऋतुओं की भक्तियाँ तथा पारंपरिक प्रार्थनाएँ शामिल हैं।
कैथोलिक कनेक्ट ने जुलाई 2024 में कैथोलिक कनेक्ट मैट्रिमोनी नामक चर्च-केंद्रित राष्ट्रीय वैवाहिक सेवा भी प्रारंभ की। पहले वर्ष में 3,000 से अधिक सदस्यों के जुड़ने के बाद अब इस मंच पर देशभर से 5,000 से अधिक पंजीकृत प्रोफ़ाइल उपलब्ध हैं।
ऑनलाइन सेवा के साथ-साथ इस मंच ने बेंगलुरु और मैंगलुरु जैसे शहरों में "मीट एंड ग्रीट" कार्यक्रम भी आयोजित किए हैं, जहाँ कैथोलिक युवक-युवतियों को विश्वास-आधारित वातावरण में एक-दूसरे से मिलने और परिचय बढ़ाने का अवसर मिला।
वर्तमान में कैथोलिक कनेक्ट येलो पेजेस का विकास कार्य जारी है। यह एक विश्वसनीय राष्ट्रीय निर्देशिका होगी, जो देशभर के सत्यापित कैथोलिक विद्यालयों, अस्पतालों, रिट्रीट केन्द्रों, धार्मिक संस्थाओं, गैर-सरकारी संगठनों, व्यवसायों तथा पेशेवर सेवाओं को एक ही मंच पर उपलब्ध कराएगी।
यदि आप एक कैथोलिक उद्यमी, संस्था या संगठन हैं, तो यह आपके लिए अपनी पहचान बढ़ाने और ऐसे कैथोलिक समुदाय से जुड़ने का उत्कृष्ट अवसर है, जो सक्रिय रूप से कैथोलिक सेवाओं का समर्थन करना चाहता है। कैथोलिक कनेक्ट येलो पेजेस के लॉन्च होने से पहले ही अपनी रुचि दर्ज कराएँ और सबसे पहले सूचीबद्ध होने का लाभ उठाएँ।
संपर्क करें: 9741183408
समाचार, आध्यात्मिक संसाधनों और सामुदायिक सेवाओं के अनूठे समन्वय के साथ कैथोलिक कनेक्ट का उद्देश्य भारत के कैथोलिक समुदाय के बीच संवाद को सुदृढ़ करना तथा पूरे देश के कैथोलिकों के लिए एक समग्र डिजिटल मंच उपलब्ध कराना है। अपने संचालन के तीसरे वर्ष में प्रवेश करते हुए यह मंच इसी मिशन को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कैथोलिक कनेक्ट संवाददाता द्वारा
अनुवाद: सिस्टर एम. अल्फोंसा ग्रेशियन, एसआरए
© 2026 CATHOLIC CONNECT POWERED BY ATCONLINE LLP