- 08 July, 2026
2 जुलाई 2026: काइरोस मीडिया की अंग्रेज़ी पत्रिका काइरोस ग्लोबल ने अपना 100वाँ अंक प्रकाशित कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसके साथ ही पत्रिका को 2026 कैथोलिक मीडिया एसोसिएशन सी एम ऐ पुरुस्कार में दो सम्मान भी प्राप्त किया हैं। खास बात यह है कि काइरोस ग्लोबल को लगातार चौथे वर्ष भी सी एम ऐ पुरस्कार से पुरुस्कृत किया गया।
पत्रिका को प्रार्थना एवं आध्यात्मिकता श्रेणी में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पत्रिका का द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। यह सम्मान उसे लगातार दूसरे साल मिला है। इसके अलावा चैंडेलियर्स नामक नियमित कॉलम को बेहतरीन नियमित कॉलम श्रेणी में भी दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। इस कॉलम में संतों के जीवन को सरल और आधुनिक शैली में प्रस्तुत किया जाता है।
इन पुरस्कारों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कैथोलिक मीडिया के बीच काइरोस ग्लोबल की मजबूत पहचान को और आगे बढ़ाया है। कैथोलिक मीडिया एसोसिएशन सी एम ऐ अमेरिका की एक प्रतिष्ठित संस्था है जो कैथोलिक पत्रकारिता और प्रकाशन में उत्कृष्ट कार्य को सम्मानित करती है।
साल 2018 में शुरू हुई काइरोस ग्लोबल एक ऐसी पत्रिका है जो युवाओं और युवा परिवारों के जीवन से जुड़े सवालों, चुनौतियों और उम्मीदों को कैथोलिक दृष्टिकोण से सरल और आधुनिक तरीके से प्रस्तुत करती है। आध्यात्मिक लेखों, प्रेरणादायक कहानियों और विश्वास को मजबूत करने वाली सामग्री के कारण इसकी पाठकों के बीच अच्छी पहचान बनी है।
काइरोस ग्लोबल पत्रिका का प्रकाशन काइरोस मीडिया द्वारा किया जाता है। काइरोस मीडिया जीसस यूथ की मीडिया सेवा है। जीसस यूथ भारत में शुरू हुआ एक अंतरराष्ट्रीय कैथोलिक ले.आंदोलन है जिसे कलीसिया की आधिकारिक मान्यता प्राप्त है। आज यह एशिया ,अफ्रीका ,यूरोप ,ऑस्ट्रेलिया ,उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका सहित 40 से अधिक देशों में सक्रिय है।
काइरोस मीडिया की पत्रिकाएं कुल चार भाषाओं में प्रकाशित की जाती है . अंग्रेज़ी, हिन्दी और मलयालम । इनमें काइरोस बड्स भी शामिल है जो अंग्रेज़ी और हिन्दी में प्रकाशित होती है। इस पत्रिका की छपाई कोच्चि, दिल्ली, मध्य पूर्व और यूनाइटेड किंगडम से की जाती है, जिससे यह विभिन्न देशों के पाठकों तक पहुँचती है।
पुरस्कार प्राप्त करने वाला काइरोस ग्लोबल का यह संस्करण उस समय प्रकाशित हुआ था जब डॉ चक्कोचन नजावल्लिल इसके प्रधान संपादक थे। वर्तमान में वे काइरोस मीडिया के निदेशक हैं। अब पत्रिका के प्रधान संपादक श्री सिजो थॉमस हैं।
100वाँ अंक प्रकाशित होने के अवसर पर काइरोस मीडिया की टीम ने परमेश्वर, अपने पाठकों, लेखकों और सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद किया। टीम ने कहा कि ये दोनों सम्मान उन्हें गुणवत्तापूर्ण कैथोलिक मीडिया के माध्यम से सुसमाचार के संदेश को आगे बढ़ाने के लिए और अधिक प्रेरित करेंगे।
कैथोलिक कनेक्ट रिपोर्टर
अनुवाद : शिवराज बारा
© 2026 CATHOLIC CONNECT POWERED BY ATCONLINE LLP