- 18 August, 2026
कृष्णनगर, 15 अगस्त 2026: पश्चिम बंगाल और सिक्किम के धर्माध्यक्षों तथा कैनन लॉ विशेषज्ञों ने 10 और 11 अगस्त को बिशप हाउस, कृष्णनगर में आयोजित वार्षिक कैनन लॉ अद्यतन कार्यक्रम में भाग लिया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में हाल के नियमों तथा उन उभरते विषयों पर विचार-विमर्श किया गया, जो उनकी पादरीय और न्यायिक जिम्मेदारियों से संबंधित हैं।
इस कार्यक्रम में कुल 21 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें सात धर्माध्यक्ष और दो धर्मबहनें शामिल थीं। प्रतिभागियों में कलकत्ता के महाधर्माध्यक्ष एलियास फ्रैंक, कृष्णनगर के धर्माध्यक्ष निर्मल गोम्स, जलपाईगुड़ी के धर्माध्यक्ष फैबियन टोप्पो और बागडोगरा के धर्माध्यक्ष पॉल सिमिक शामिल थे।
इसके अलावा रायगंज के धर्माध्यक्ष फुलजेंस तिग्गा, बारुईपुर के धर्माध्यक्ष श्यामल बोस तथा दार्जिलिंग के सहायक धर्माध्यक्ष एडवर्ड बैरेटो भी उपस्थित रहे। झारखंड के कैनन लॉ विशेषज्ञों को भी आमंत्रित किया गया था। रांची महाधर्मप्रांत के फादर राइमन टोबियास टोप्पो ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम के प्रमुख संसाधन व्यक्तियों में महाधर्माध्यक्ष एलियास फ्रैंक, धर्माध्यक्ष एडवर्ड बैरेटो, जो क्षेत्रीय कैनन लॉ आयोग के अध्यक्ष हैं, तथा फादर आनंद राज, मॉर्निंग स्टार रीजनल सेमिनरी, बैरकपुर मंर कैनन लॉ के प्रोफेसर, शामिल थे।
सत्रों में वर्तमान कैनन लॉ से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। इनमें “पवित्र संस्कारों की पवित्रता की सुरक्षा” के अनुच्छेद 6 के अंतर्गत “विश्वास के सिद्धांत संबंधी डिकास्टरी” के लिए आरक्षित अपराधों से संबंधित नियम, Vos Estis Lux Mundi (VELM), द्वि-विधिक संस्कार संबंधी अधिकार और ascription, तथा पोप लियो XIV द्वारा 2026 के न्यायिक वर्ष के उद्घाटन के अवसर पर रोमन रोटा के प्रीलेट्स को दिए गए संबोधन पर विशेष चर्चा की गई।
प्रस्तुतियों के बाद चर्चा के सत्र आयोजित किए गए। इन चर्चाओं के माध्यम से प्रतिभागियों को कैनन लॉ से संबंधित प्रश्नों को स्पष्ट करने, नियमों के व्यावहारिक प्रभावों को समझने तथा अपने पादरीय और न्यायिक अनुभवों को साझा करने का अवसर मिला।
कार्यक्रम का समापन 11 अगस्त को हुआ। इस अवसर पर संसाधन व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा वार्षिक कार्यक्रम की मेजबानी और सफल आयोजन के लिए कृष्णनगर धर्मप्रांत को धन्यवाद दिया गया।
फादर अब्राहम, क्षेत्रीय सचिव, आसनसोल
अनुवाद : शिवराज बारा
© 2026 CATHOLIC CONNECT POWERED BY ATCONLINE LLP