- 18 August, 2026
इंदौर:* स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आत्मदर्शन ने 16 अगस्त 2026 को प्रेरणा सदन, धार रोड पर _‘अंदाज़-ए-इंदौर – द्वितीय मुशायरा नाइट’_ का आयोजन किया। यह शाम शब्दों का एक अनूठा संगम थी, जहाँ कवियों ने अपने दिल की बातें शायरी में पिरो दीं।
वरिष्ठ अधिवक्ता श्री पुरुषोत्तम धाकड़ ने इस अवसर पर प्रदेश भर से आए काव्य के उभरते सितारों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय हिदायतुल्लाह खान, प्रधान न्यायाधीश, देपालपुर और बिशप थॉमस मैथ्यू ने मंच की शोभा बढ़ाई। कवियों ने ग़ज़ल और नज़्म के माध्यम से प्रेम, एकता और साझी मानवता के भावों से श्रोताओं का मन मोह लिया।
इस संध्या का संयोजन फादर आनंद, सीईओ, आत्मदर्शन टीवी और फादर सेल्विन, डायरेक्टर, आत्मदर्शन क्रिएशन्स प्रा. लि. ने किया। फादर आनंद और न्यायमूर्ति हिदायतुल्लाह खान ने अपने संबोधन में लोगों से प्रेम और एकता का संदेश फैलाने का आग्रह किया।
मुशायरे का कुशल संचालन श्री नदीम काविश ने किया। इस मुशायरे में भाग लेने वाले कवि — श्री पंकज पलाश, शहनवाज अंसारी, धीरज चौहान, महेंद्र सिंह पंवार, अनुराग अंश, यश शुक्ला, दीप्ति शिखा, सचिन राव विराट, अमन जादुआन, आदर्श सिंह राजपूत और नदीम काविश — ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
आत्मदर्शन उत्तर भारतीय ईसाई समाज की धड़कन के रूप में इंदौर में धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के बीच सेतु बनाने के लिए रचनात्मक पहल करता रहा है।
इसी कड़ी में एक और पहल है _‘फीड ए फैमिली’_, जो इंदौर की रॉबिन हुड आर्मी के साथ मिलकर चलाई जा रही है। रॉबिन हुड आर्मी के ‘इंदौर में पाँच लाख भोजन’ अभियान में आत्मदर्शन फाउंडेशन सह-भागीदार बना। आत्मदर्शन टीवी के माध्यम से फाउंडेशन हर महीने समाज के हाशिए पर रहने वाले लोगों में सूखा राशन वितरित करता है। आत्मदर्शन टीवी के दानदाताओं के सहयोग से हर महीने 100 से 150 दो सप्ताह का सूखा राशन किट वितरित किए जाते हैं। फादर आनंद, सीईओ, आत्मदर्शन टीवी, अपनी संस्था की मासिक दशमांश राशि इस पहल के लिए देते हैं।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आत्मदर्शन ने रॉबिन हुड आर्मी के साथ मिलकर इंदौर की झुग्गियों में सूखा राशन वितरित किया।
रॉबिन हुड आर्मी की शुरुआत अगस्त 2014 में भूख और भोजन की बर्बादी को खत्म करने के उद्देश्य से हुई थी। आज यह संस्था 16 देशों के 220+ शहरों में सक्रिय है और अब तक 6.5 करोड़ से अधिक लोगों को भोजन करा चुकी है। इसके स्वयंसेवक रेस्तरां से अतिरिक्त भोजन एकत्र कर जरूरतमंदों तक पहुंचाते हैं। स्वतंत्रता दिवस अभियान के तहत उन्होंने कई संगठनों के साथ मिलकर इंदौर के विभिन्न क्षेत्रों में समुदायों तक पहुंच बनाई।
— कैथोलिक कनेक्ट रिपोर्टर
अनुवाद : शिवराज बारा
© 2026 CATHOLIC CONNECT POWERED BY ATCONLINE LLP