- 09 May, 2025
वेटिकन सिटी, 9 मई 2025: संत पिता लियो XIV के रूप में चुने जाने से पहले, कार्डिनल रॉबर्ट प्रेवोस्ट को 6 फरवरी 2025 को पोप फ्राँसिस द्वारा कार्डिनल-धर्माध्यक्ष के पद पर पदोन्नत किया गया था। उन्हें इटली के अल्बानो के उपनगरीय धर्मप्रांत का धर्माध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति पोप फ्राँसिस की मृत्यु से कुछ सप्ताह पहले हुई, जिसके बाद प्रेवोस्ट को उनके उत्तराधिकारी के रूप में चुना गया।
9 मई 2025 को टीवी2000 को दिए एक इंटरव्यू में, अल्बानो के धर्मश्यक्ष, मोनसिन्योर विंचेंजो विवा ने बताया कि धर्मप्रांत कार्डिनल प्रेवोस्ट के औपचारिक पदग्रहण की तैयारी कर रहा था, जो मूल रूप से 12 मई को संपन्न होना निर्धारित था। यह तिथि शहर और सैन पनक्राजियो की बेसिलिका के संरक्षक संत, सैन पनक्राजियो के पर्व के दिन पर था। हालांकि, पोप के परिवर्तन के कारण योजनाओं में बदलाव आवश्यक हो गया।
मोनसिन्योर विवा ने कुछ महीने पहले कार्डिनल प्रेवोस्ट के साथ एक रात्रिभोज के दौरान हुई एक महत्वपूर्ण, अनौपचारिक मुलाकात को याद किया, जो कैस्टेल गंडोल्फो और अल्बानो के बीच पोंटिफ़िकल विला में आयोजित हुआ था। "हम पहले ही फोन पर बात कर चुके थे," विवा ने कहा। "रात्रिभोज ने एक अधिक अंतरंग वातावरण प्रदान किया, जिसमें खुलकर बातचीत हो सकी।"
भविष्य के पोप के प्रति अपने विचारों को साझा करते हुए, मोनसिन्योर विवा ने प्रेवोस्ट की "सुनने की महान क्षमता", उनके "आनंदित हृदय" और उनके उद्देश्य की गंभीरता को उजागर किया। विवा ने कहा, "उन्होंने संवेदनशील क्षणों को संभालने में मित्रता और बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन किया है।"
विवा ने यह भी बताया कि धर्मप्रांत ने अपने नए कार्डिनल-धर्माध्यक्ष के लिए एक प्रतीकात्मक उपहार तैयार किया था: एक चांदी का बर्तन(dish), जिस पर प्रेवोस्ट के धर्माध्यक्षीय प्रतीक और अल्बानो धर्मप्रांत के प्रतीक खुदे हुए थे। "एक धर्माध्यक्ष के लिए उपहार चुनना कठिन होता है," विवा ने टिप्पणी की। "इसलिए हमने कुछ ऐसा सोचा जो उनके लिए हमारे धर्मप्रांत की स्मृति के रूप में अर्थपूर्ण हो।"
हालांकि प्रेवोस्ट का धर्मप्रांत का औपचारिक पदग्रहण अभी तक नहीं हुआ है, विवा ने आशा व्यक्त की कि अब, जब प्रेवोस्ट पोप लियो XIV बन गए हैं, यह किसी अन्य रूप में संपन्न होगा। धर्माध्यक्ष जी ने पोप के शांति, संवाद और मिशनरी भावना के संदेश के महत्व पर भी जोर दिया, इसे एक दृष्टिकोण बताया जिसे अल्बानो धर्मप्रांत साझा करता है और आगे बढ़ाने का इरादा रखता है।
अभिषेक बेनेडिक्ट द्वारा अनुवादित
© 2025 CATHOLIC CONNECT POWERED BY ATCONLINE LLP