image

मध्य प्रदेश के बड़गांव स्थित संत जॉन ब्रिटो चर्च में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

बड़गांव, मध्य प्रदेश, 9 मार्च 2026:

बड़गांव स्थित संत जॉन ब्रिटो चर्च में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पुरुषों और बच्चों द्वारा मनाया गया। इस अवसर पर पुरुषों और बच्चों ने मिलकर महिलाओं के सम्मान में प्रार्थना और पवित्र मिस्सा बलिदान का आयोजन किया। पवित्र मिस्सा का अनुष्ठान पल्ली पुरोहित फादर अमर दास द्वारा किया गया।


इस दिन के सभी कार्यक्रम महिलाओं के लिए पुरुषों द्वारा संचालित किए गए। कार्यक्रम के अंतर्गत पवित्र मिस्सा बलिदान का आयोजन, महिलाओं का स्वागत, भोजन तैयार करना, भोजन परोसना और सभी के भोजन करने के बाद समेटने का कार्य भी पुरुषों द्वारा किया गया।


कार्यक्रम के दौरान लड़कियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनका संचालन भी पुरुषों द्वारा किया गया।


यह पूरा कार्यक्रम बड़गांव स्थित संत जॉन ब्रिटो चर्च के पल्ली पुरोहित फादर अमल दास के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में फादर जी और सभी पुरुषों के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया गया।


द्वारा श्रीमती निर्मला मथाई।

© 2026 CATHOLIC CONNECT POWERED BY ATCONLINE LLP